- Hindi News
- अधिकारियों की देख रेख में होगी प्रकाशोत्सव की तैयारी
अधिकारियों की देख-रेख में होगी प्रकाशोत्सव की तैयारी
पटना सिटी. श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वां प्रकाशोत्सव समारोह 2017 में आयोजित होना है। इसको लेकर प्रबंधक समिति के साथ प्रशासनिक तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। समिति के वरीय उपाध्यक्ष आरएस जीत ने बताया कि पिछले दिनों विकास आयुक्त के साथ बैठक हुई है। इसमें अधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क व्यवस्था नियंत्रण का दायित्व डीएम को सौंपा गया है। कला चिकित्सा अन्य गतिविधियों की जिम्मेवारी कला संस्कृति के जिम्मे होगा। जबकि गुरु के बाग गुरुद्वारा सड़क निर्माण प्राथमिकता के आधार पर होगा। इसके लिए चार करोड़ की राशि तय हुई है। होली सिटी के रूप में पटना साहिब को विकसित किए जाने की योजना है। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वां प्रकाशोत्सव समारोह में देश विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन और गुरुद्वारा कमेटी की कोशिश है कि आने वाले श्रद्धालुओं को रहने, खानेपीने और अरदास करने में किसी तरह की कोई अड़चन आए। सड़कों को दुरुस्त करने और रोशनी की समुचित व्यवस्था भी तैयारी के केंद्र में है।