पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिपिछड़ी जातियों को 15 प्रतिशत आरक्षण दे केन्द्र

अतिपिछड़ी जातियों को 15 प्रतिशत आरक्षण दे केन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी. आजादीपूर्व चंद्रवंशी समाज का मगध पर दबदबा था। लेकिन आजादी के बाद सरकारी उपेक्षाओं के कारण समाज की स्थिति दयनीय हो गई। केन्द्र सरकार द्वारा पिछड़ों को दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल रहा है। इसके लिए एकजुट होने की जरूरत है। ये बातें उद्योग मंत्री भीम सिंह ने कही। वे शनिवार को रविन्द्र भवन में चंद्रवंशी चेतना मंच के 15वां स्थापना दिवस समारोह में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिए सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्पूरी फार्मूला के तहत केन्द्र सरकार अति पिछड़ों के लिए 15 प्रतिशत एवं पिछड़ों के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण लागू करें। भीम सिंह ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों पर जरासंध की जयंती पर कार्तिक एकादशी को धरना देंगे। 18 नवंबर को एसके मेमोरियल हॉल में मगध सम्राट जरासंध की राज्य स्तर पर जयंती मनाई जाएगी। मौके पर बिन्द्रा चन्द्रवंशी, संचालन कमलेश चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, जीतू चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोग थे।