- Hindi News
- नीरज ने मोदी से पूछा क्या भाजपा मंत्रियों के बयान से सहमत हैं?
नीरज ने मोदी से पूछा- क्या भाजपा मंत्रियों के बयान से सहमत हैं?
जदयू के उप मुख्य सचेतक नीरज कुमार ने पूर्व सीएम सुशील मोदी को पत्र लिखकर उनसे कुछ सवालों का जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चंद्रमोहन राय ने दवा खरीद में स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका को नकारे जाने से वे सहमत हैं या नहीं? यदि सहमत नहीं हैं, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रियों के कार्यकाल की जानकारी मांगे जाने पर कहा- तमाम जानकारी राज्य सरकार की वेबसाइट पर हैं, जिन्हेंे वे देख सकते हैं। यही नहीं वे अपने दल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों से भी जानकारी ले सकते हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति बीएमएसआईसीएल के तहत क्रय समिति या तकनीकी समिति के गठन में स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका के बारे में उन्हें भाजपा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों से पूरी जानकारी लेने को कहा। नीरज कुमार ने मोदी के इस कथन पर हैरनी जताया जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के अपने नियोक्ता की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। मोदी के सीबीआई जांच पर जदयू नेता ने कहा कि भाजपा ने खुद सीबीआई को केंद्र सरकार का हथियार बताया था। ऐसे में केंद्र में भाजपा सरकार गठन के बाद सीबीआई में क्या बदलाव हुआ है?