पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेहरा पहचानने के नाम पर ठगी

चेहरा पहचानने के नाम पर ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. एकनिजी टीवी चैनल में प्रसारित चेहरा पहचानो प्रतियोगिता में भाग लेकर पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी निवासी रामजी शर्मा 76 हजार रुपए की ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में डीएसपी मुख्यालय बीके दास से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। बकौल रामजी 8 सितंबर की रात चैनल पर विज्ञापन प्रसारित हो रहा था। चेहरा पहचानने पर गाड़ी का इनाम था। स्क्रीन पर चेहरा आने पर उन्होंने फोन कर जवाब दिया कि चेहरा अमिताभ बच्चन का है। जिस नंबर पर फोन किया था, वहां से जवाब को सही बताकर गाड़ी जीतने की बात कही गई। इसके बाद 13 से 19 सितंबर के बीच उनके पास लगातार फोन आये और रजिस्ट्रेशन, ट्रांसपोर्टेशन, कागजी औपचारिकता के नाम पर 76 हजार रुपए ले लिए गए। सभी रुपए उन्होंने विज्ञापन में दिए गए एकाउंट नंबर में जमा किए। 19 सितंबर को फिर से 20 हजार की मांग की गई जिसे इनकार कर उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे। इसके बाद से फोन पर उनकी फिर कोई बात नहीं हुई। डीएसपी ने पाटलीपुत्रा थाने को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।