पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर छापा, करोड़ों रुपए का माल जब्त

स्टेशन पर छापा, करोड़ों रुपए का माल जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. वाणिज्यकर विभाग की टीम ने पटना स्टेशन पर छापा मारकर करोड़ों रुपए का माल जब्त किया। विभाग को सूचना मिली थी कि दिल्ली से आने वाले ट्रेनों से बिना वैध दस्तावेज के माल लाए जा रहे हैं। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग ने विशेष रणनीति बनाकर 20 पदाधिकारियों की टीम बनाकर छापेमारी की। टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि तकरीबन आठ ट्रक माल रेलवे के पार्सल और कोरियर लीज वाले गोदाम में पकड़ में आया है। इसकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक होगी। विभाग ने माल को जब्त कर संबंधित व्यापारियों को नोटिस देगा। उसके बाद देय कर का तीन गुणा पैनल्टी लगाया जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि रेलवे की मिली भगत वैध माल का परिवहन हो रहा है। पटना स्टेशन पर अवैध तरीके से माल दिल्ली से मंगवाने का काम चल रहा है।