पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 की महिलाएं सुबह में दस मिनट धूप लें

50 की महिलाएं सुबह में दस मिनट धूप लें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
50 वर्ष की दहलीज पर पहुंच चुकीं महिलाओं को प्रतिदिन सुबह में 10 मिनट तक धूप का सेवन करना चाहिए। इससे विटामिन डी की कमी पूरी हो जाएगी। हड्डियों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। धूप का सेवन तब करें जब सूर्य की ऊंचाई आपके आंख की ऊंचाई के बराबर में हो। इसके लिए इस उम्र की महिलाओं को नियमित कैल्शियम की गोली लेनी चाहिए। दूध के उत्पाद, हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस उम्र में महिलाओं को आस्टियोपोरोसिस की शिकायत होती है। काफी संख्या में महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं। सबसे महत्वपूर्ण हैं इतने लोगों ने सवाल पूछे पर किसी ने आस्टियोपोरोसिस और विटामिन डी के बारे में नहीं पूछा। जबकि वर्तमान में ये दोनों गंभीर समस्याएं हैं। 50 की उम्र की महिलाओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे अपनी हड्डियों को स्वस्थ रख सकें क्योंकि आस्टियोपोरोसिस साइलेंट किलर है। 80 फीसदी से अधिक अधेड़ महिलाओं में फ्रैक्चर का कारण यहीं है। यह कहना है हड्डी रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह का। वे शनिवार को दैनिक भास्कर के हेल्थ लाइन कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। हेल्थ लाइन में काफी संख्या में पाठकों ने हड्डी संबंधित बीमारियों की जानकारी ली।

डॉ. सिंह ने फ्लैट कल्चर पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘न जमीन आपका और आसमान आपका, बीच में पड़ा है सामान आपका’। उन्होंने कहा कि फ्लैट कल्चर ने हड्डी की परेशानी बढ़ा दी। एक अच्छी बात देखने को मिल रही है कि युवा पीढ़ी अभी से हड्डी संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक है। पर युवाओं को सलाह है कि वे नियमित व्यायाम करें। संतुलित आहार लें। फास्ट फूड, धूम्रपान और शराब से परहेज करें। क्योंकि युवाओं में फास्ट फूड का प्रचलन बढ़ गया है। फास्ट फूड ठीक नहीं है।

{उम्र 18 साल है और दोनों हाथ और गर्दन में दर्द की शिकायत है? -अभिषेक, बोरिंग रोड

सिरहानेपतला तकिया रखें। बेहतर है कि एक बार हड्डी रोग विशेषज्ञ से जांच करा लें। फिर दवा का सेवन करें।

{मैं15 साल का हूं और सुबह उठने पर शरीर में अकड़न कमर में दर्द की शिकायत बीते डेढ़ साल है? -मोहम्मद नन्हे, सीतामढ़ी

इसउम्र में कमर और शरीर में अकड़न रीढ़ के गठिया के लक्षण होते हैं। रीढ़ की गठिया की जांच करानी होगी। यदि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो इलाज है। बीमारी सौ फीसदी नियंत्रित की जा सकती है। इलाज नहीं होने पर परेशान