पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएम आवास के पास ऑटो पलटा अधेड़ की मौत, दो लोग घायल

डीएम आवास के पास ऑटो पलटा अधेड़ की मौत, दो लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज गति से जा रहा ऑटो डीएम आवास के पास शनिवार रात पलट गया। गांधी मैदान थाना इलाके में हुई इस घटना में घायल हुए इसराइल वारिस समेत तीन को पीएमसीएच ले जाया जाया। इलाज के दौरान 50 वर्षीय वारिस की मौत हो गई। वे पाटलिपुत्र कॉलोनी के रहने वाले हैं। मामूली रूप दो घायलों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। ऑटो पलटने के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।

दरअसल गांधी मैदान से वारिस समेत तीन-चार यात्री कुर्जी मोड़ जाने वाले ऑटो पर सवार हुए। चालक तेजी से वाहन चला रहा था। इसी बीच डीएम आवास के पास पलट गया और सभी यात्री उसमें फंस गए किसी तरह वहां से गुजर रहे लोगों ने सबों को निकाला और पीएमसीएच भिजवाया। थानेदार आरके शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन पीएमसीएच पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि चालक का सुराग लगाया जा रहा है।

फुलवारीशरीफ. फुलवारीशरीफपोस्टऑफिस के पास शनिवार की रात 11 बजे सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से एक फ्लैक पर यातायात बाधित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटाया।

पीरबहोर थाना से चंद कदम दूर कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स के पास नशे में धुत बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को धक्का मार कर घायल कर दिया। धक्का मारने के बाद वह भागने में फिराक में था, इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसे पकड़ लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है।