पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी की गला रेतकर हत्या

पत्नी की गला रेतकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. फुलवारीशरीफ/ पटना

घरेलू विवाद को लेकर पति ने प|ी की तेज हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना परसा बाजार थाना के सकरैचा गांव में शनिवार को हुई। प|ी बेगमिया देवी को घर में अकेला देख अचानक पति छोटू मांझी मारपीट करने लगा। फिर घर में रखे धारदार हथियार से गर्दन पर तीन-चार बार हमला कर उसकी जान ले ली।

लगभग 45 वर्षीय छोटू मानसिक रूप से बीमार है। शुक्रवार को ही वह पुनपुन नदी में कूद गया था। किसी तरह से स्थानीय लोगों ने उसे निकाला। छोटू मजदूरी करता है। लगभग 20 साल पहले उसकी शादी खरडीहा, परसा बाजार निवासी बुद्दन मांझी की बहन बेगमिया से हुई थी। छोटू को चार बच्चे हैं। सदर डीएसपी रामाकांत प्रसाद ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बच्चे मां की लाश से िलपट कर रोने लगे

बच्चेघर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच बाहर से छोटू आया और उसने प|ी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। थोड़ी देर में ही वह मर गई। इतने में उसके बच्चे घर पहुंचे तो देखा कि छोटू घर में मौजूद है। बच्चे मां की लाश से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे।

हत्या होने के बाद गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर में ही खरडीहा से बुद्दन भी पहुंच गए। परिजनों ने उस जगह का साफ कर दिया था जहां खून पसरे हुए थे। यही लाश को दाह-संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच किसी ने थानेदार नंदजी को हत्या की सूचना दे दी। थानेदार फौरन मौके पर पहुंच गए और छोटू को गिरफ्तार कर लिया। बुद्दन गांव वाले केस करने के पक्ष में नहीं थे। इन लोगों का कहना था कि छोटू मानसिक रूप से बीमार है। वह जेल चला जाएगा तो उसके बच्चे इधर-उधर हो जाएंगे।