पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डरें नहीं, अपने जू में है पर्याप्त सुरक्षा घेरा

डरें नहीं, अपने जू में है पर्याप्त सुरक्षा घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेवर्ष ईद के अगले दिन फोटो खींचने के लिए पटना में भी शेर के एनक्लोजर एक युवक कूद गया था। इसके बाद से संजय गांधी जैविक उद्यान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शेर, बाघ के एनक्लोजर के बाहर तीन सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहला घेरा बंबुनुमा है। दूसरा घेरा तार का जाली एवं तीसरा घेरा दीवाल के रूप में है। प्रत्येक घेरे के बीच लगभग दो फीट की दूरी हैैं। एनक्लोजर के बाहर 9 बजे से 5 बजे तक प्रतिदिन पशुपालकों ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावे जू के गार्ड एवं डॉक्टरों की टीम रनिंग ड्यूटी पर रहती है। एनक्लोजर के आसपास सुरक्षा के संबंध में पूछे जाने पर संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक एस चंद्रशेखर ने कहा कि पटना जू की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। 2013 में युवक के छलांग लगाने के बाद पशुपालकों एवं जू के डाक्टरों ने बाहर निकाला गया। जू प्रशासन ने युवक को सुरक्षित निकालने वाले पशुपालकों एवं डॉक्टर को बहादुरी का प्रशस्तिपत्र देने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है।