पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय जर्नल खरीदने का निर्देश

अंतरराष्ट्रीय जर्नल खरीदने का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| आईजीआईएमएसमेडिकल कॉलेज अस्पताल की मंगलवार को कॉलेज काउंसिल की बैठक हुई। इसमें कॉलेज में कमियों पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी पूरा करने पर सहमति बनी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एसके शाही के मुताबिक मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय जर्नल, राष्ट्रीय जर्नल और भारतीय लेखकों के सभी पुस्तकें रखने का निर्देश निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने दिया। डॉ. शाही के मुताबिक जिन विभागों में एमडी, डीएम और एमसीएच की पढ़ाई होती है उन विभागों में दो अंतरराष्ट्रीय जर्नल और एमबीबीएस के लिए एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल, सभी भारतीय जर्नल और सभी भारतीय लेखकों के पुस्तक खरीदने का निर्देश दिया गया।