बैंक कर्मियों के वेतन पर बैठक 26 को
पटना | वेतनसंशोधन को लेकर बैंक कर्मियों की लंबित मांगों पर 26 सितंबर को इंडियन बैंक्स यूनियन(आईबीयू) यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की बैठक होगी। बैठक में कुछ सार्थक पहल पर काम होने की उम्मीद है। बिहार प्रोविंशियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (बीपीबीईए) के संगठन सचिव संजय तिवारी कहा कि उम्मीद जगी है गतिरोध दूर होगा और वेतन संशोधन पर कुछ निर्णायक फैसले हो पाएंगे।
इधर, संजय तिवारी ने मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बैंकों में लगातार आपराधिक हमले हो रहे हैं। कानून व्यवस्था दयनीय स्थिति का खामियाजा बैंककर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बैंकिंग, बैंकर ग्राहकों के लिए सुरक्षित माहौल तथा हादसों के शिकार हुए बैंककर्मियों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।