पटना | पटनाकॉलेज में मंगलवार को एक बार फिर छात्र के साथ मारपीट हुई। कॉलेज के स्नातक अंग्रेजी विभाग का छात्र मुकेश मंगलवार को अपने ही कॉलेज की छात्रा के साथ जा रहा था। इस दौरान बीच कैंपस में छात्रों ने उस पर कमेंट किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। मुकेश पीटने वालों को पहचानता नहीं है।