- Hindi News
- गूंगी विक्षिप्त लड़की से पड़ोसी ने ही किया दुष्कर्म
गूंगी विक्षिप्त लड़की से पड़ोसी ने ही किया दुष्कर्म
पीड़िता का मेडिकल किया जाएगा
फूल-माला बेच चलता है घर
भास्कर न्यूज | दुल्हिनबाजार
सिंघाड़ामें बुधवार की अपराह्न लगभग चार बजे 13 साल की एक विक्षिप्त गूंगी लड़की से पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपित रविरंजन उर्फ मलिकवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया कि रविरंजन ने एक झाड़ी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया है।
कुछबता नहीं पा रही
हालांकि,पीड़िता विक्षिप्त गूंगी होने के कारण वह खुद कुछ बता नहीं सकती। पीड़िता के पिता ने थाना में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपित रविरंजन की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है।
^मामला दर्ज किया गया है। आरोपित गिरफ्तार है। पीड़िता बोल या कुछ बता नहीं सकती है। बलात्कार हुआ है या नहीं मेडिकल रिपोर्ट के बाद हीं पता चल सकेगा। फिलहाल हर बिंदुओं पर जांच चल रही है।\\\'\\\' राजेशकुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष
पीड़िता के पिता उसका सारा परिवार फूलों की खेती करता है। पीड़िता के पिता पटना में फूल माला बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
सबसे पहले बहन ने देखा
पीड़िताकी बहन ने पुलिस को बताया कि रविरंजन उसकी बहन को गोद में टांगकर झाड़ी में ले गया। यह देख कर जब हम वहां पहुंचे तो देखा की वह उसके सामने बैठा है। वह अर्द्धनग्न अवस्था में था।
देखतेही भाग गया
पीड़िताकी बहन को देखते ही रविरंजन भाग खड़ा हुआ और दूसरे गांव में जाकर छिप गया। जब पीड़िता के परिजन शाम को घर आए, तो उन्हें यह बात पता चली और उसकी खोजबीन चालू हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया।