पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों में छुट्‌टी, बढ़ेगी अभ्यर्थियों की परेशानी

बैंकों में छुट्‌टी, बढ़ेगी अभ्यर्थियों की परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | बिहारकर्मचारी चयन आयोग (बीपीएससी) की ओर से स्नातक इंटर स्तर पर बहाली के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक मंगाए गए हैं। इस बीच 30 सितंबर से छह अक्टूबर तक बैंकों में गांधी जयंती, दुर्गापूजा बकरीद की छुट्टियां रहेंगी। छुटिट्यों के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में भी कामकाज ठप रहेगा।

एक अभ्यर्थी अनिमेष कुमार ने बताया कि हम एक सप्ताह से चालान रसीद के लिए प्रयास कर रहे हैं। सर्वर में दिक्कत बता हमें रसीद नहीं दे रहे। बैंक प्रतिनिधियों का कहना है कि 29 सितंबर तक चालान बैंक में जमा कर रसीद ले लेना होगा।

बैंकों में छुट्टी की स्थिति

30सितंबर :अर्द्धवार्षिक बंदी

एकअक्टूबर :अर्द्धवार्षिक बंदी

दोअक्टूबर :गांधी जयंती

तीनअक्टूबर :दशहरा

चारअक्टूबर :आधे दिन की छुट्टी

पांचअक्टूबर :रविवार की छुट्टी

छहअक्टूबर :बकरीद