पांच घंटे तक कटी बिजली
पटना | जक्कनपुरपावर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर -1 में मरम्मत के लिए बुधवार को कई घंटे बिजली काटी गई। पेसू ने तीन घंटे बिजली काटने का एेलान किया था। लेकिन लगभग पांच घंटे बिजली काटी गई। इस दौरान सुबह 9 बजे से लगातार पांच घंटे तक फ्रेजर रोड, छज्जु बाग, बंदर बगीचा, राजेन्द्र पथ, जमाल रोड, गोरिया टोला, एक्जीबिशन रोड में बिजली काटी गई।