तुरंत इस्तीफा दें मंत्री : रालोसपा
पटना | एनएमसीएचमें बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के बयान की रालोसपा ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के प्रवक्ता प्रो. अभयानंद सुमन ने कहा कि मंत्री ने बेहद लापरवाह बयान दिया कि बच्चों की मौत होती ही रहती है। ऐसा बयान देने वाले मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में मुख्यमंत्री तुरंत इन्हें बर्खास्त करें।