अपडेट की जाएगी मतदाता सूची
पटना | प्रदेशमें अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की सूची अपडेट कराने के लिए प्रशासन को दिशा-निर्देश दिया है। मतदान केंद्रों की सूची अपडेट होने के बाद वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन विशेष शिविर लगाएगा। सूची अपडेट करने में मारामारी हो उसके लिए कवायद हो रही है।