दवा के पैसे मांगने की जांच पूरी
पटना | शिशुविभाग में हीमोफीलिया मरीज के परिजन से पैसा मांगने के मामले में विभाग ने अपनी रिपोर्ट अधीक्षक को दे दी है। उपाधीक्षक डॉ. सुधांशु सिंह ने शिशु विभाग के हेड से जवाब मिलने की पुष्टि की। सूत्रों का कहना है कि कर्मचारी के खिलाफ गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। यदि आरोप साबित हुआ तो कार्रवाई तय है। आरोपी कर्मचारी का इंक्रीमेंट रोका जा सकता है या फिर उसे सस्पेंड भी किया जा सकता है।