पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्रेशन फार्म भरने की अंतिम तारीख 19 नवंबर

रजिस्ट्रेशन फार्म भरने की अंतिम तारीख 19 नवंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदरसा बोर्ड की परीक्षा

मदरसाबोर्ड द्वारा संचालित होने वाली वस्तानिया (आठवां बोर्ड), फौकानिया (मैट्रिक) मौलवी (इंटर) की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख 19 नवंबर तक है। सौ रुपए विलंब शुल्क तक फार्म 25 नंवबर तक भरे जाएंगे। फार्म की कीमत दस रुपए है। वैसे छात्र जाे पिछले साल फेल हो गए हैं उन्हें 50 रुपए में प्रमीशन फार्म भी लेना होगा। प्रमीशन फार्म लेने की आखिरी तारीख 5 नंवबर है जबकि विलंब शुल्क के साथ 11 नवंबर तक। वस्तानिया, फौकानिया मौलवी परीक्षा फार्म भरने के लिए फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वस्तानिया के लिए 270 रुपए, फौकानिया के लिए 420 तथा मौलवी के लिए 520 रुपए है। मौलवी पास करने पर छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए अतिरिक्त रकम का भुगतान नहीं करना होगा। इन सभी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों की 75 फीसदी हाजिरी जरूरी है।

{19 नवंबर- पूर्णियातथा किशनगंज

{20 नवंबर- कटिहारदरभंगा

{21 नवंबर- अररिया,मधुबनी समस्तीपुर

{24 नवंबर- वैशाली,शिवहर, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी

{25 नवंबर- सुपौल,सहरसा, मधेपुरा

{26 नवंबर- पूर्वीपश्चिमी चंपारण

{27 नवंबर- अन्यसभी जिले