पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक मजदूर आज से हड़ताल पर

दैनिक मजदूर आज से हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकसफाई मजदूर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। निगम पदाधिकारियों से वार्ता विफल होने के बाद पटना निगम दैनिक सफाई मजदूर यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। स्थायी सेवा नियुक्ति, वार्डों में कार्यरत दैनिक सफाई मजदूरों को अतिकुशल समतुल्य मजदूरी देने, हर माह 30 दिनों का नियमित वेतन भुगतान करने आदि मांगों को लेकर मौर्यालोक स्थित निगम कार्यालय के पास दैनिक सफाई मजदूर यूनियन ने धरना दिया था। मजदूरों ने मेयर और आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए और पूरी तरह सफाई का काम ठप रखने का आह्वान किया। दैनिक सफाई मजदूर यूनियन के संयोजक रवि कुमार साह ने कहा कि बढ़ती महंगाई में दैनिक सफाई मजदूरों को 184 रुपए प्रतिदिन दिया जाता है, वह महीने में 26 दिनों का। इससे घर-परिवार नहीं चल पाता है। इस मौके पर दैनिक सफाई मजदूर मोहन पासवान, विनोद मलिक, सोनू कुमार मांझी, क्रांति मांझी, करण कुमार, रामचंद्र राम आदि उपस्थित थे।

दैनिक सफाई मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए तो शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। दशहरा और दीपावली पर निगम द्वारा शुरू की गई मिशन सफाई पर भी असर पड़ेगा। हर मोहल्लों से कचरे का उठाव नहीं हो सकेगा। हालांकि निगम पदाधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए साफ-सफाई का काम कराया जाएगा। करीब एक हजार दैनिक सफाई मजदूर निगम के 72 वार्डों में कार्यरत हैं। जबकि 1600 स्थायी सफाई मजदूर हैं। यह वार्डों में साफ-सफाई का काम करते हैं। दैनिक सफाई मजदूरों ने मांग किया है कि सभी दैनिक सफाई मजदूरों को अन्य सभी श्रम कानूनों की सुविधा दी जाए। हर वार्ड में मजदूरों की संख्या बढ़ायी जाए। मजदूरों की स्थायी सेवा की जाए। ग्रुप बीमा योजना के तहत बीमित किया जाए।