पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएन कॉलेज में लाठीचार्ज की जांच हो : छात्र लोजपा

बीएन कॉलेज में लाठीचार्ज की जांच हो : छात्र लोजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदिनों में बीएन कॉलेज हॉस्टल में पुलिस की रेड के बाद 51 छात्रों की गिरफ्तारी और अन्य छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की जांच की मांग छात्र लोजपा ने की है।

इस संबंध में छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरदार ने बताया कि पुलिस ने जिस प्रकार का व्यवहार छात्रों के प्रति दिखाया, वह अमानवीय है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि करगिल चौक पर हंगामा करने वाले को उसने पकड़ा। इसके वीडियो फुटेज होने की बात भी कही गई, लेकिन पुलिस ने फुटेज के आधार पर काम नहीं किया। बीएन कॉलेज हॉस्टल में जो छात्र मिले उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की, जबकि जेल गए 51 छात्रों में से कोई भी वीडियो फुटेज में नहीं है। क्योंकि सभी पढ़ने वाले छात्र हैं और इस मामले में कहीं से शामिल नहीं हैं।