- Hindi News
- अशोक राजपथ पर पूरे रास्ते में बैरिकेडिंग
अशोक राजपथ पर पूरे रास्ते में बैरिकेडिंग
पटना| अशोकराज पथ में जाम की समस्या को खत्म करने की कवायद ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया है, जिसमें पूरे अशोक राजपथ में पीएमसीएच के गेट नंबर दो से मखनिया कुआं तक पुरे रास्ते में बीच सड़क में बैरिकेडिंग की गई है। ट्रैफिक एसपी प्राणतोष कुमार दास ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन घंटों जाम लगता है। ऐसे में सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के प्रयास में मिशन अशोक राज पथ शुरू किया गया है। इसके तहत सड़क पर लेन डाइविंग को कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। जिसमें लगभग पूरे मार्ग में रस्सी और लोहे का सड़क डिवाइडर लगाया गया है, जिससे ओवर टेक करने के चक्कर में जाम नहीं लगे। वहीं, अशोक राजपथ पर बुधवार को अतिक्रमण भी हटाया गया है।