- Hindi News
- एनआईटी में कन्वोकेशन के पहले टॉपर लिस्ट पर बवाल
एनआईटी में कन्वोकेशन के पहले टॉपर लिस्ट पर बवाल
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना का चौथा कन्वोकेशन 28 सितंबर को होना है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन तो तैयारियों में जुटा है, लेकिन सारी तैयारियों के बीच टॉपर लिस्ट सवालों के घेरे में गई है। एनआईटी प्रशासन द्वारा जारी टॉपर लिस्ट में आर्किटेक्चर की लिस्ट पर डिपार्टमेंट के ही एक छात्र ने सवाल खड़ा किया है। इसको लेकर आर्किटेक्चर विभाग के छात्र अभिषेक कुमार ने एनआईटी प्रशासन को एक रिव्यू आवेदन भी दिया है। हालांकि एनआईटी प्रशासन गड़बड़ी से इनकार कर रहा है।
एनआईटी की संशोधित गोल्ड मेडलिस्ट की सूची
आर्किटेक्चर: तूलिकागोपाल
कंप्यूटरसाइंस : आलोकमिश्रा
इलेक्ट्रॉनिक्सएंड कम्यूनिकेशन : पूजागौड़
इंफॉर्मेशनटेक्नोलॉजी : परितोषकुमार
सिविलइंजीनियरिंग : विवेकरंजन पांडेय
इलेक्ट्रिकलइंजीनियरिंग : शिवप्रकाश सिंह
मेकेनिकलइंजीनियरिंग : र|ेशकुमार
अभिषेक कुमार को 275 क्रेडिट मिले हैं जिसमें उसका स्कोर 9.08 सीजीपीए होता है। जबकि तूलिका को 294 क्रेडिट मिले हैं 8.99 सीजीपीए के साथ। तूलिका के क्रेडिट में से 19 को नहीं जोड़ा जा सका था, जिसे बाद में जोड़ दिया गया है। अब तूलिका के 294 क्रेडिट हो गए हैं। इस कारण विभाग का टॉपर अभिषेक की बजाय तूलिका गोपाल को घोषित किया गया है।
{टॉपर लिस्ट में मेरा नाम होना चाहिए क्योंकि पहले से लेकर दसवें सेमेस्टर तक मैं ही टॉपर रहा हूं।
{तूलिका को जिस हैनडांग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, साउथ कोरिया में किए गए कोर्स के अाधार पर एक्स्ट्रा क्रेडिट दिया गया है, उसकी जांच होनी चाहिए। क्याेंकि उसने काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा अनिवार्य किए गए ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया है क्योंकि दोनों की अवधि मेल खा रही थी। क्योंकि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की शर्त थी कि कॉलेज में ट्रेनिंग 16 हफ्ते की होनी चाहिए लेकिन उसे कम ही हफ्ते में इजाजत दी गई।
तूलिका की स्कोरिंग में गड़बड़ी हुई थी, जिसे बाद में शिक्षकों की एक कमेटी ने सुलझा लिया है। कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक के क्रेडिट तुलिका से कम हो गए हैं। इसलिए तूलिका ही टॉपर घोषित की गई है।
प्रो.अशोक डे, एनआईटी,पटना