पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांग्ला पूजा पंडालों में 29 से होंगे मां के दर्शन

बांग्ला पूजा पंडालों में 29 से होंगे मां के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क पर बने पंडाल

2200 जवानों की तैनाती

पुलिस की 10 टीमें तैयार

पूजा कासमय

शहरवासीमाता की अाराधना में लीन हंै। जगह-जगह भव्य पूजा पंडालों माता की एक से बढ़कर एक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी है। नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम की दुर्गापूजा इस बार सबसे अलग होगी। रामकृष्ण मिशन आश्रम और हावड़ा के वेल्लुर मठ में विशुद्ध सिद्धांत पंजिका के अनुसार एक पद्धति एक समय में माता की अराधना-पूजा होती है। शहर के बांग्ला पूजा पंडालों में मां के दर्शन 29 सितंबर से कर सकेंगे।

रामकृष्णआश्रम

रामकृष्णआश्रम में पूजा 29 से 4 अक्टूबर तक हाेगी। 23 अक्टूबर को रात 8.30 बजे से श्री रामकृष्ण मंदिर में श्री कालीपूजा मनाई जाएगी। वरिष्ठ संन्यासी स्वामी द्वारकेशानंद ने बताया कि यहां माता का पट नहीं खुलता। माता का चेहरा नहीं ढंका जाता। 29 सितंबर को आश्रम में निर्धारित जगह पर माता की प्रतिमा की स्थापना होगी। मिशन द्वारा विशुद्ध सिद्धांत पंजिका के अनुसार पूजा होती है। यह परंपरा सदियों से चली रही है। वेल्लुर मठ में भी इसी तरह से पूजा होती है। पूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी नवमी को खिचड़ी फल प्रसाद का वितरण होगा। इस मौके पर हर साल 10 हजार से अधिक लोग जुटते हैं। पूजा के लिए वेल्लुर मठ से ब्रह्मचारी नचिकेत महाराज उनकी सहायता के लिए देवघर से सुखैन महाराज आए हैं।

पटना। सड़कपर पंडाल बनाया तो संबंधित पूजा समितियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पूजा समितियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया था कि पंडाल निर्माण के समय में किसी प्रकार का अतिक्रमण करें। प्रशासन के निर्देश के बावजूद कई पूजा पंडाल सड़क पर बना लिए गए हैं। इनको चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क पर पंडालों का निर्माण किया जाना गलत है। ऐसी पूजा समितियों की पहले जांच कराई जाएगी। पंडालों को लाइसेंस जारी करने के लिए जाने वाली टीम को निर्देश जारी किया गया है कि वे सभी चीजों का निरीक्षण करें।

पटना। दशहरामें विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए राज्य पुलिस ने विशेष तैयारी की है। विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में 2200 ट्रेनी पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त