- Hindi News
- स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेगा प्रशासन
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेगा प्रशासन
जिलेमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति माहौल तैयार करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।
जिले के सभी 23 प्रखंडों में प्रचार रथ के माध्यम से केंद्र प्रायोजित परियोजना की जानकारी दी जाएगी। इसमें सभी समुदाय के लोगों को स्वच्छता शौचालय निर्माण संबंधी जानकारी दी जाएगी। डीएम ने कहा अभियान को लेकर प्रचार रथ को शनिवार को रवाना किया जाएगा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को योजना के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला स्तरीय पदाधिकारी, पीएचईडी के पदाधिकारी समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ के प्रतिनिधि और प्रखंड समन्वयक शामिल होंगे।
पटना|पीएमसीएच मेंभी चलेगा सफाई अभियान सप्ताह। इसके तहत प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा, अधीक्षक डॉ. लखींद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. सुधांशु सिंह 28 सितंबर को खुद कैंपस की सफाई अभियान में उतरेंगे। ये खुद झाड़ू लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी सफाई अभियान को गति देने के लिए अधिसूचना जारी है। इससे बाकी लोगों में भी साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अधीक्षक डॉ. लखींद्र प्रसाद के मुताबिक रविवार को अस्पताल कैंपस में वे खुद झाड़ू लगाएंगे। उनके साथ अन्य पदाधिकारी भी होंगे।