बाइक की डिक्की में मिला 1.61 लाख
पटना| वाहनचेकिंग के दौरान गांधी मैदान थाने की पुलिस को पीरमुहानी में बेकरी व्यवसायी शौकत अली की बाइक की डिक्की से 1.61 लाख मिले। मोटी रकम देखते ही पुलिस चाैंक गई और सब्जीबाग निवासी शौकत से इस बाबत पूछताछ करने लगी कि इतने पैसे कहां से आए और किसके हैं। शौकत ने रकम के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी दी। सत्यापन के बाद पुलिस ने उन्हें रकम के साथ जाने दिया।