पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुशील मोदी पर करूंगा मानहानि का मुकदमा

सुशील मोदी पर करूंगा मानहानि का मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जदयूविधायक अनंत सिंह ने कहा कि वे भाजपा नेता सुशील मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। मोदी मेरे और मॉल के खिलाफ लगातार गलतबयानी कर रहे हैं। पटना नगर निगम के आयुक्त उनके एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। मैंने मेयर बनने में अफजल इमाम की मदद की, तो मोदी और आयुक्त मेरे खिलाफ हो गए। वहीं, अनंत कुमार के वकील ने कहा कि नगर आयुक्त ने पुलिस को जो पत्र लिखा है, वह अवैध है। नगर आयुक्त के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।

उद्‌घाटनकी बात गलत

अनंतकुमार ने कहा कि मॉल का निर्माण 2009 में शुरू हुआ। इसे समय सीमा के भीतर नगर निगम द्वारा पास कराए गए नक्शे के अनुसार 2012 में पूरा करा लिया गया। उसी समय इसे पटना सेंट्रल को किराए पर दे दिया गया था। फिर 26 सितंबर को इसके उद्‌घाटन का सवाल कहां उठता है? पटना सेंट्रल ने दुर्गापूजा के अवसर पर विशेष आयोजन किया, जिसे उद्‌घाटन कह कर दुष्प्रचारित किया जा रहा है। नगर निगम ने छठे और तथाकथित सातवें तल को तोड़ने का आदेश दिया है। यह गलत है। हाईकोर्ट ने एक मामले में पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नक्शे के हिसाब से निर्माण होने पर एनओसी लेने की जरूरत नहीं है। मोदी को यह बताना चाहिए कि उनके रिश्तेदार ने राष्ट्रकवि के मकान पर कब्जा क्यों किया है?

{मॉल को लेकर गलतबयानी का मढ़ा आरोप, कहा- मेयर बनने में अफजल इमाम की मदद की इसलिए मोदी पड़े हैं पीछे