- Hindi News
- चुनाव के मद्देनजर हो रही ट्रांसफर पोस्टिंग : मोदी
चुनाव के मद्देनजर हो रही ट्रांसफर-पोस्टिंग : मोदी
पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में चुनाव पर नजर रखकर ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है। पुलिस-प्रशासन में राजनीतिक दखल बढ़ गया है। थाने नीलाम हो रहे हैं। अपराधी और बाहुबली कानून की धज्जियां उड़ाने लगे हैं। नतीजा यह है कि तीन महीने में ट्रेन डकैती की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हुईं, हाइवे पर ट्रकों को रोककर लूटने की वारदात बढ़ गई और हत्या-बलात्कार की घटनाओं के आंकड़े 2005 के आंकड़े को पार कर गए। लूटपाट की घटनाएं रोजमर्रा की बात हो चुकी हैं। अपराधी अब व्यापारियों को सामूहिक ई-मेल कर रंगदारी मांगने लगे हैं।
अपराध रोकने में राज्य सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। अपराध को राजनीतिक संरक्षण मिलने से जनता और निवेशकों में भय व्याप्त है। राजद के समर्थन से चलने वाली सरकार को डर है कि अगर अपराधियों पर कार्रवाई की गई, तो सत्ता चली जाएगी। सरकार गिरने का खतरा टालने के लिए लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया गया है। सांसद पप्पू यादव खुलेआम डॉक्टरों को धमका रहे हैं। जदयू विधायक अनंत सिंह ने हाईकोर्ट के आदेश को धता बताकर पटना में अपने माॅल का उद्घाटन करा लिया।