देश से क्षमा मांगंे सीएम : योगेंद्र
पटना | भाजपाके प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर प्रतिक्रिया देकर केवल प्रधानमंत्री को अपमानित किया है, बल्कि राष्ट्र विरोधी बयान दिया है। इसके लिए उन्हें देश से क्षमा मांगनी चाहिए। मोदी को कुशल प्रशासक के रूप में दुनिया लोहा मान रही है। इसका उदाहरण है- अमेरिका में उनका संबोधन। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि आतंक के साए में कोई वार्ता नहीं हो सकती है।