- Hindi News
- जंगलराज कहना भाजपा की फासिस्ट मानसिकता : राजद
जंगलराज कहना भाजपा की फासिस्ट मानसिकता : राजद
पटना | राजदने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा राजद शासनकाल को जंगलराज कहना उनके फासिस्ट मानसिकता का परिचायक है। प्रदेश महासचिव चितरंजन गगन और एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान में विश्वास नहीं है। ऐसा कहकर वे केवल बिहार की जनता का, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान कर रहे हैं। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सरकार में गरीबों को मानसिक गुलामी से मुक्ति मिली। सामाजिक सम्मान मिला। आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास हुआ।