हत्या करने की घोषणा
हत्या करने की घोषणा
पटना| नौबतपुरब्लॉक के पास रहने वाले महेंद्र गुप्ता ने सोमवार को एसएसपी से फरियाद लगायी कि उसका भाई ओमप्रकाश गुप्ता ने उनकी हत्या की घोषणा की है। संपत्ति को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। उसकी फरियाद पर एसएसपी ने सिटी एसपी को फोन कर मामले की जांच का आदेश दिया है। महेंद्र गुप्ता नौबतपुर में केरोसिन के डीलर हैं।