पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीबीएस काउंसिलिंग में हंगामा

एमबीबीएस काउंसिलिंग में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीबीएसबीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए सोमवार से शुरू हुई काउंसिलिंग के दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्र इस बात से नाराज थे कि वे इतने कम समय में फीस के तौर पर बैंक ड्राफ्ट कहां से बनवाएंगे। बैंक में काफी भीड़ है और सोमवार से ही बैंक बंद हो रहे हैं। लगातार हो रहे हंगामे से वहां अफरातफरी मच गई। छात्र कैश या चेक के रूप में फीस जमा करना चाहते थे। हालात को देखते हुए पुलिस को आईएएस भवन बुला लिया गया, जहां काउंसिलिंग होनी थी। बहरहाल, इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को किसी ने इस बाबत सूचना दी।

छात्रों की मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने फौरन फोन कर काउंसिलिंग ले रहे अधिकारियों को आदेश दिया कि फीस चेक या नकद में स्वीकार कर लें।

उसके बाद छात्र शांत हुए। एमबीबीएस बीडीएस कोर्स में खाली पड़ी सीटों के लिए काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हुई है। पहले दिन डीक्यू सामान्य कोटि के छात्रों का दाखिला हुआ। मंगलवार को एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी, आरसीजी कोटि के अभ्‍यर्थियों को बुलाया गया है।