पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में भविष्य की हरित क्रांति पर चर्चा

बैठक में भविष्य की हरित क्रांति पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशकी वर्तमान कृषि व्यवस्था किसानों के हित में नहीं है। विकास और आधुनिकता के नाम पर अनाजों की विविधता कम हुई है। ये बातें पूर्व विधायक विद्या भूषण ने कहीं।

वे सोमवार को एएन सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय किसान स्वराज गठबंधन की ओर से आयोजित हरित क्रांति का सबब और ग्रामीण अर्थव्यवस्था विषयक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित देश डब्ल्यूटीओ के माध्यम से विकासशील देशों की कृषि व्यवस्था को बर्बाद करने में जुटे हैं, जो किसानों के हित में नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीव ने कहा कि उत्तर बिहार में किसानों को पहले के समय में पर्यावरण, मौसम और तालाबों की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कृषि की दशा सही थी। मौके पर पंकज भूषण, रघुपति, अलीमुद्दीन अंसारी, अनिल प्रकाश, हबीब अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने अपने विचार रखे।