पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेस्टोरेंट में छापा, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में छापा, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाजेकलांथाना पुलिस ने पश्चिम दरवाजा स्थित सेलिब्रिटी रेस्टोरेंट में छापेमारी कर संचालक आजाद एक युगल को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों से लगातार यह सूचना मिल रही थी कि रेस्टोरेंट में कुछ गलत हो रहा है क्योंकि यह रेस्टोरेंट सुबह करीब छह बजे ही खुल जाता था। दिन में आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने बताया कि दिन में करीब 12 बजे यहां छापेमारी के लिए पहुंची तब यहां दो लड़का दो लड़की थे। पुलिस को देखते सभी भागने लगे। पुलिस ने संचालक आजाद दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम राजेश है। उसके साथ जो लड़की पकड़ी गई वह दशम की छात्रा थी। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को बुला कर पूरे मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अरविंद झा ने बताया कि राजेश संचालक आजाद को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।