पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 नि:शुल्क श्रवण यंत्र दिए गए

16 नि:शुल्क श्रवण यंत्र दिए गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पब्लिकअवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग के तहत पहल की ओर से सोमवार को 15वीं लाडली शरण स्मृति के अवसर पर नि:शुल्क बहरापन जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शल्य चिकित्सक डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने किया। 83 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। इनमें 16 मरीजों को श्रवण यंत्र दिया गया। कान, नाक, एवं गला रोग के विशेषज्ञ डॉ केके शरण एवं ऑडियोलोजिस्ट डॉ सूरज कुमार ने मरीजों की जांच की। कार्यक्रम में डॉ दिवाकर तेजस्वी, सुधाकर तपस्वी, सलाहकार किरण शरण, डॉ दीपिका तेजस्वी, दिवाक्षी तेजस्वी, आनन्द द्विवेदी, डॉ हिमांशु राय, डॉ आलोक अभिजीत, राकेश दूबे एवं संतोष कुमार उपस्थित थे।

शिविर काे संबोधित करते डॉ. दिवाकर तेजस्वी।