हॉकर्स संघ का चिकित्सा शिविर तीन से
पटना | पत्र-पत्रिकाजागरूक हॉकर्स संघ दशहरा के अवसर पर दो दिवसीय चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर का आयोजन पटना सिटी कोर्ट स्थित बल्लभ कॉम्पलेक्स में 3 4 अक्टूबर को होगा। शिविर का उद्घाटन 3 तारीख को शाम 6 बजे होगा। इसमें समाज सेवी राजेश बल्लभ, मुन्ना यादव, मो वसीम खान आदि की मौजूदगी खास होगी।