पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण के लिए मंत्री से मिले सांसद

सड़क निर्माण के लिए मंत्री से मिले सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | भाजपासांसद रामकृपाल यादव ने पाटलिपुत्र के ग्रामीण सड़कों के निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मसौढ़ी, धनरुआ, पुनपुन, पालीगंज, दुल्हिनबाजार, बिक्रम, बिहटा, मनेर, दानापुर और फुलवारी प्रखंडों के विभिन्न सड़कों के उन्नयन हेतु मंत्री को अनुशंसा पत्र भी सौंपा। मुलाकात के दौरान मंत्री ने ग्रामीण सड़कों के मद में केंद्र सरकार से बकाया राशि के भुगतान के लिए बिहार के सांसदों से मंत्रालय पर दबाव बनवाने की मांग की। कहा- वे इस मामले को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखेंगे। बिहार का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता में है। उनके साथ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव भी थे।