पर्यावरण की सुरक्षा पर संगोष्ठी
पटना | राष्ट्रीयविकल्प संगठन द्वारा संचालित सामाजिक जागरुकता अभियान के तहत जन जागृति के उद्देश्य से पर्यावरण की सुरक्षा हमारा राष्ट्रधर्म विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर शरण ने की। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र कोई जाति, धर्म नस्ल विशेष के अनुयायियों द्वारा संगठित नहीं, बल्कि प्रकृति समाराधकों का प्राचीन राष्ट्र है। इस मौके पर अर्जुन कुमार संन्यासी, राज किशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे।