पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिश्रम से नहीं घबराएं युवा : अभयानंद

परिश्रम से नहीं घबराएं युवा : अभयानंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | मेहनतकभी बेकार नहीं जाती। कठिन परिश्रम से युवा घबराएं नहीं। मेहनत और ईमानदारी से अगर आप प्रयास कर रहें हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। ये बातें सोमवार को डीजी होमगार्ड अभयानंद ने कही। वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शैक्षणिक संस्था अर्थ एडुविजन एन्सेम्बल के शैक्षणिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में एन्सेम्बल के के. सिद्धार्थ ने कहा कि संस्था के इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य है- दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा की पहचान कर उसे तराशना। उन्होंने कहा कि इसमें छात्रों में भाषा का विकास, आचार-व्यवहार का विकास, अपने आसपास के लोगों के प्रति सम्मान, समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का बोध आदि सभी आयामों का विकास करना हैै। इस मौके पर रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी वीएस दूबे, संस्थान की निदेशक सुमिता मुखर्जी आदि मौजूद थे। मनोवैज्ञानिक विवेकानंद विवेक ने छात्रों को जीवन में सफल इंसान बनने के टिप्स दिए।