डॉक्टरों ने कैंपस में लगाया झाड़ू
सिविलसर्जन कार्यालय में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. केके मिश्रा, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. एसपी विनायक, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. रजनीश ने झाड़ू लगाया। इसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजीत कुमार, जिला योजना समन्वयक नमिता मिश्रा के अलावा पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शिरकत की।
डॉ. मिश्रा के मुताबिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इतना ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर, पदाधिकारी और कर्मचारियों को यह अभियान लंबी अवधि तक चलाने का निर्देश दिया गया। डॉ. मिश्रा के मुताबिक इस अभियान की मॉनिटरिंग भी समय-समय पर की जाएगी, जिससे यह अभियान जारी रखा जा सके।