बीमा कंपनियों से नहीं हो सका करार
पटना | 20जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के लिए चार बीमा कंपनियों और सरकार के बीच शुक्रवार को करार नहीं हो सका। इसके पहले भी एक तिथि टल चुकी है। पहले एमओयू के कागज पर टेंडर के कंडीशन को तकनीकी तौर पर शामिल नहीं किया जा सका था। विभागीय अधिकारी ने जब अधिवक्ता से राय ली, तो इसमें टेंडर के कंडीशन को भी शामिल करा दिया। हालांकि अतिरिक्त कोई प्रावधान नहीं किया है। इसके बावजूद बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दो राउंड तक बातचीत के बाद भी करार साइन नहीं किया। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह या फिर दुर्गापूजा के बाद करार साइन हो जाएगा।