पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मणिपुर से लौटे एनआईटी के छात्र, बाेले अब नहीं जाऊंगा

मणिपुर से लौटे एनआईटी के छात्र, बाेले- अब नहीं जाऊंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर ओर से भरोसा मिलता रहा, मगर नहीं बदले हॉस्टल के हालात

नेशनलइंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी मणिपुर में बिहारी छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अब वे अपने घर लौट रहे हैं। शुक्रवार को एनआईटी मणिपुर में पढ़ने वाले बिहारियों का समूह पटना पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए किसी नरक से कम नहीं रहे। पिटाई के बाद दर्द से छटपटाते छात्रों को कोई देखने वाला तक नहीं था। पूरे हंगामे के दौरान कक्षाएं छूट गई। लौटे छात्रों ने कहा कि एनआईटी मणिपुर में तो अब हरगिज नहीं जाएंगे। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की, कि उनका नामांकन अन्य एनआईटी में कराया जाए।

कॉलेज प्रशासन का रवैया नकारात्मक

पटनालौटे छात्रों ने बताया कि पूरे घटना के दौरान कॉलेज प्रशासन का रवैया भी नकारात्मक रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा हमारी पिटाई करने के बाद जब इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई तो हमें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। बल्कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बाहर नहीं निकलने की सलाह दी।

* 12 सितंबर : एनआईटीकैंपस के बाहर स्थानीय लोगों ने बिहार के छात्रों से की मारपीट, 8 घायल

*13 सितंबर : बिहारीछात्रों को हॉस्टल में ही बनाया बंधक, शिक्षकों ने स्थानीय छात्रों को उकसा कर पिटवाया। मुख्यमंत्री मांझी ने की गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात, कहा- छात्रों को सुरक्षा दे केंद्र

*14 सितंबर : मणिपुरके मुख्यमंत्री और डीजीपी ने हॉस्टल जाकर बिहारी छात्रों से बात की, सुरक्षा का भरोसा दिया। लेकिन हॉस्टल के हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। छात्र सहमे रहे। खाना तक नहीं मिला।

*15 सितंबर : छात्रकमरों में भी समूह बना कर बंद रहे। स्थानीय छात्र कभी दरवाजा पीट कर, कभी पत्थर मार कर बिहारी छात्रों को उकसाने की कोशिश करते रहे। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हुए।

*16 सितंबर : एनआईटीमणिपुर में फंसे बिहारी छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने निगरानी विभाग के प्रधान सचिव सी. लालसोता और स्पेशल ब्रांच के आईजी जितेन्द्र सिंह गंगवार को भेजने का निर्णय लिया।

*18 सितंबर : बिहारसे गए अधिकारियों और एनआईटी मणिपुर के डायरेक्टर के बीच बैठक के बाद छात्रों की छुट्टियां बढ़ाई गई। पहले उनकी छुट्टी 3 से 6 अक्टूबर तक ही थी। लेकिन बातचीत के बाद 25 सितंबर से ही छुट्टी देने का निर्णय हुआ।