प्राचार्य ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण
पटना | अस्पतालकी चिकित्सा-व्यवस्था दुरुस्त है कि नहीं, यह देखने के लिए पटना मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा ने औचक निरीक्षण की शुरुआत कर दी है। डॉ. सिन्हा नियमित तीन विभाग का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को डॉ. सिन्हा ने शिशु विभाग, सर्जरी विभाग और स्त्री रोग प्रसूति विभाग का औचक निरीक्षण किया। शाम सात बजे सबसे पहले वे शिशु विभाग में पहुंच गए। वहां देखा कि पांच जूनियर डॉक्टर और एक पीओडी (फिजिशियन ऑन ड्यूटी) मौजूद थे। नर्सें भी कार्यरत थीं। इसके बाद प्राचार्य सर्जरी विभाग और अंत में गाइनी विभाग में गए। यहां भी जिनकी ड्यूटी लगी थी वे चिकित्सक मौजूद थे।