पहले टाइम पूछा फिर पर्स झपटा
पटना | पहलेटाइम पूछा फिर महिला का पर्स झपट कर उचक्का भाग निकला। शुक्रवार को दिनदहाड़े कोतवाली से सटे एनपी सेंटर के पास यह घटना हुई। हुआ यूं कि श्रीकृष्णपुरी निवासी सुनीता अखौड़ी अपने पति राजेश कुमार के साथ बाजार करने गई थी। एनपी सेंटर के पास कार खड़ी करके राजेश कुछ खरीदारी करने गए। बाहर कार में सुनीता बैठी थी। तभी एक युवक वहां पहुंचा और पूछा ‘मैडम टाइम क्या हुआ है?’ जैसे ही सुनीता की नजर घड़ी पर गई तभी उचक्का उनकी पर्स झपट कर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पर्स में 5 हजार नकद, 2 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल अन्य सामान रखे थे।