बढ़ सकती है रजिस्ट्रेशन की तिथि
पटना | बिहारविद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक की रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए काफी कम समय मिल रहा है। इस मामले के उठने के बाद तिथि को बढ़ाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा शुरू हो गई है। बिहार बोर्ड का भी मानना है कि दुर्गापूजा के बाद विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए काफी कम समय मिल सकेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी हो पाए, इसको देखते हुए बोर्ड ने अंतिम तिथि में एक सप्ताह की बढ़ोत्तरी कर सकता है। मैट्रिक परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक पूरी होनी है। इसको बढ़ाकर 17 सितंबर तक किया जा सकता है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. लालकेश्वर प्रसाद सिंह का कहना है कि दुर्गापूजा की छुट्टियों के बाद इस पर निर्णय हो जाएगा।