होली मिशन डीपीएस बना चैंपियन
सुपर स्मैश अंतर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता स्कूलों के बालक और बालिका खिलाड़ी।
खेल संवाददाता.पटना
सुपरस्मैश अंतर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अलग-अलग ग्रुप में दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली मिशन हाई स्कूल, मदर इंटरनेशनल और लिटरा वैली ने जीत लिया है। सब-जूनियर बालिका के फाइनल में लिटरा वैली स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को हराया।
सब-जूनियर बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने संत कैरेंस को 2-0 से हरा कर विजेता बनी। जूनियर बालक वर्ग में मदर इंटरनेशनल ने डीएवी, बोर्ड कॉलोनी को 2-1 से हरा विजेता बना। जूनियर बालिका में होली मिशन स्कूल ने संत माइकल हाई स्कूल को 2-0 से हरा विजेता बना।