पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शशि सरोज जीत दर्ज कर अगले चक्र में

शशि सरोज जीत दर्ज कर अगले चक्र में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. कालीबाड़ीआमंत्रण रैंकिंग कैरम चैंपियनशिप में शनिवार को खेले गए मैच में पुरुष एकल में एस. सिंह ने शशि को, सरोज ने ओम प्रकाश को, विजय ने जयशंकर को, राजू ने विकास को हरा अगले दौर में प्रवेश किया। नवीन ने रामकृष्ण को अख्तर ने हर्ष को, पवन ने संजीव को, सुबोध ने विकास को, अभय ने शंकर को, प्रमोद ने राकेश को, सरोज ने पंकज को, हरीश ने मनोज को, राजू ने आरसी चौबे को, राजा ने उदय को हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। महिला वर्ग में काजल ने खशबू को, दीपिका ने रिंकी को, ममता ने कविता को हराया। वहीं वेटरन स्पर्द्धा में सुजी ने एनके.नियोगी को, एस. भट्‌टाचार्य ने प्रभाष को डीके. प्रसाद ने प्रमोद को हराया। यह जानकारी बिहार राज्य कैरम संघ के महासचिव भरत भूषण ने दी।