महिलाओं में दक्षिण-मध्य चैंपियन
कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा कर्मियों से परेशानी
64वींपुरुष 38वीं महिला अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब उत्तर रेलवे और दक्षिण-मध्य रेलवे ने जीत लिया है। शनिवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल में उत्तर रेलवे ने दक्षिण-मध्य रेलवे को 8-5 से पराजित किया।
बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मंजीत छिल्लर को दिया गया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तर रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 16-7 से और दक्षिण-मध्य रेलवे ने मध्य रेलवे को 11-9 से हराया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में दक्षिण-मध्य रेलवे ने दक्षिण-पूर्व रेलवे को 27-13 से पराजित किया। सेमीफाइनल में दक्षिण-पूर्व रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 22-17 से और दक्षिण-मध्य रेलवे ने मध्य रेलवे को 31-11 से पराजित किया। विजेता टीम को पुरस्कार पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने दिया। इस मौके पर पूर्व-मध्य रेल क्रीड़ा संघ के महासचिव एके. चंद्रा मौजूद थे।
पटना.पाटलिपुत्र स्पोर्ट्सकॉम्प्लेक्स में सुरक्षाकर्मियों के बर्ताव से दर्शक परेशान हैं। वे दर्शकों से अनुचित व्यवहार करतेे हैं। जिससे दर्शक मैच नहीं देखने में ही अपनी भलाई समझते हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इन दिनों राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के आयोजन हो रहे हैं। जब मैच देखने लोग स्टेडियम जा रहे होते हैं, तो सुरक्षाकर्मी उन्हें लौटा देते हैं, मारपीट भी करते हंै। शनिवार को इंडोर हॉल में खेली गई अखिल भारतीय रेलवे चैंपियनशिप में भी यहीं देखने को मिला, जबकि स्टेडियम के अंदर सुरक्षा भगवान भरोसे है।
विजेता दक्षिण-मध्य रेलवे (महिला) महाप्रबंधक मधुरेश कुमार के साथ।
पुरुष वर्ग के फाइनल में उत्तर से हारा दक्षिण-मध्य रेलवे
रेलवे कबड्डी