पटना- सवर्णको आरक्षण महज छलावा
जदयू ने मुख्यमंत्री द्वारा गरीब सवर्ण को आरक्षण देने की कवायद को छलावा करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सवर्णों को विदेशी कहने वाला व्यक्ति उनका हिमायती कैसे हो सकता है? अगर मुख्यमंत्री की नियत साफ होती तो वे विशेषज्ञ कमेटी बनाने की बात क्यों करते, सीधे आरक्षण दे देते। मुख्यमंत्री भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। इधर, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य ने कहा कि भीम सिंह का इतिहास रहा है, जो उन्हें आगे बढ़ाता है वे उसी को धोखा देते हैं।