- Hindi News
- पटना नीतीशको समर्थन के विरोध में डॉ. विभूति यादव ने दिया इस्तीफा
पटना- नीतीशको समर्थन के विरोध में डॉ. विभूति यादव ने दिया इस्तीफा
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विभूति यादव ने पार्टी द्वारा नीतीश कुमार को समर्थन देने के विरोध में अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. विभूति ने कहा कि लालू-नीतीश का साथ देकर कांग्रेस बड़ी भूल कर रही है। दोनों नेता मिलकर महादलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।